फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1593 छात्रों को दी पांच-पांच हजार की आर्थिक सहायता

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य करने वाली सामाजिक संस्था ‘टच योर सोल’ ने जिले के 14 माध्यमिक विद्यालयों में 1593 छात्र-छात्राओं को पांच-पांच हजार की आर्थिक मदद दी है। साथ ही पुस्तकों व मास्क का वितरण भी किया गया है। संस्था के पदाधिकारियों का कहना है कि कोरोना महामारी से रोजगार प्रभावित हुआ है। अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा में आर्थिक परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मुख्यालय पौड़ी से सटे जीआईसी कालेश्वर में ‘टच योर सोल’ संस्था की ओर से 131 छात्र-छात्राओं को पांच-पांच हजार की आर्थिक मदद दी। विद्यालय के एसएमसी अध्यक्ष देवेंद्र तड़ियाल व पीटीए अध्यक्ष रामचरण सिंह नयाल व प्रधानाचार्य डीपी जोशी ने यह आर्थिक मदद छात्रों को सौंपी। संस्था की निदेशक मधु चौधरी व सहयोगी आशीष सहगल ने बताया कि संस्था ने जीआईसी खोलाचौंरी, कोट, कमलपुर, दोंदल, कालेश्वर, सजवाण कांडा, घिंडवाड़ा, बसंतपुर, हाइस्कूल लसेरा आदि के छात्रों को आर्थिक मदद है। इस अवसर पर रवींद्र सिंह, अनिल कुमार, कमल प्रकाश, प्रकाश पोखरियाल, सुबोध कुमार, कामिनी नेगी, मनोज कुमार, गीता, शशि चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें