फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल मार्ग परियोजना के लिए संयुक्त अस्पताल से शिफ्ट होगी विद्युत लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। ऑल वेदर रोड परियोजना के बाद रेल मार्ग परियोजना के लिए विद्युत लाइन की शिफ्टिंग होगी। इस वजह से 11 केवी टाउन द्वितीय फीडर से आच्छादित क्षेत्रों में 25 और 26 जून को विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन

कुछ समय पूर्व ऑल वेदर रोड परियोजना के लिए बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे से विद्युत पोलों को हटाया गया था, लेकिन लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड और ऊर्जा निगम के समन्वय की कमी से लगभग 10-12 स्थानों में पोल सड़क के नाली के बीच में आ रहे हैं। इन पोलों के न हटने की वजह से नालियों का निर्माण नहीं हो पा रहा है, जिससे लोग परेशान हैं। इस बीच अब ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के लिए विद्युत लाइन शिफ्ट की जा रही है। विद्युत वितरण खंड श्रीनगर के उपमंडलीय अभियंता मनोज अग्रवाल ने बताया कि राजकीय संयुक्त अस्पताल के समीप रेल मार्ग में आ रही विद्युत लाइन को शिफ्ट किया जा रहा है। इस क्षेत्र से टाउन द्वितीय फीडर गुजर रहा है। लाइन शिफ्टिंग की वजह से 25 और 26 जून को सुबह 9 से अपराह्न 4 बजे तक संयुक्त अस्पताल, गढ़वाल विवि, नर्सरी रोड सहित अन्य क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें