फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर-देलचौरी-पौड़ी मोटर मार्ग पर बस सेवा बंद होने से ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। विकासखंड कोट व पौड़ी के दर्जनों गांवों को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाले श्रीनगर-देहलचौरी-पौड़ी मोटर मार्ग पर जीएमओयू की ओर से संचालित बस सेवा बंद पड़ी है, जिससे क्षेत्र के लोगों को यातायात समस्या से जूझना पड़ रहा है। परेशान ग्रामीणों ने मोटर मार्ग पर शीघ्र बस सेवा शुरू किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

चारधाम यात्रा के चलते श्रीनगर-देहलचौरी-पौड़ी मोटर मार्ग पर बस सेवा बंद होने से ग्रामीणों को मुख्य बाजार श्रीनगर व जिला मुख्यालय पौड़ी पहुंचने के लिए पैदल दूरी नापनी पड़ रही है। क्षेत्र के बेलकंडी, सांपल, देहलचौरी, बाड़ा, पिसोली, भेटा, तैला, सिंड्डी, जसकोट बिलकेदार, नकोट सहित 24 से अधिक गांवों के लोग आए दिन समस्या से जूझना रहे है। बस सेवा बंद होने का सबसे अधिक खामियाजा बीमार लोगों को भुगतना पड़ रहा है। जीएमओयू के स्टेशन अधीक्षक इनायत हुसैन ने बताया कि यात्रा व शादी विवाह के सीजन के चलते समस्या हो रही है। पहली जुलाई से बस सेवा शुरू कर दी जाएगी। समाजसेवी प्रमोद बंमराड़ा, कैलाश भट्ट, मनीष , वृजमोहन, राजेंद्र पंवार आदि ने मार्ग पर शीघ्र बस सेवा शुरू किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें