फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थानीय लोगों से ही करवाया जाय वन पंचायत का निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। विकासखंड देवप्रयाग के भरपूर पट्टी के ग्रामीणों ने वन पंचायत के निर्माण कार्यों को नेपाली मजदूरों से करवाए जाने पर आक्रोश जताया है। गगवाड़ी के ग्रामीणों ने एसडीएम कीर्तिनगर को सौंपे ज्ञापन में कहा कि उनके गांव में नेपाली मजदूरों से चहल निर्माण का कार्य करवाया जा रहा था। जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो कार्य बीच में ही रोक लिया गया, लेकिन अब निर्माण कार्य फिर से शुरू नहीं किया जा रहा है। स्थानीय निवासी व पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक रावत ने एसडीएम से निर्माण कार्य की जांच कर स्थानीय लोगों से निर्माण कार्य को करवाए जाने की मांग की है। एसडीएम को ज्ञापन सौंपने वालों में प्रधान कृष्ण सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य पूजा देवी, विश्न देई, दीपक रावत, नैन सिंह, रमेश सिंह, सुनील रावत आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें