श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पूर्व डिप्टी सीएम व विधान सभा स्पीकर डा. निर्मल सिंह ने कहा कि बदरीनाथ में सफाई व्यवस्था पर ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने यहां की सड़कों की स्थिति को भी चिंता जनक बताया। वह बदरीनाथ से दर्शन कर लौट रहे थे।
शुक्रवार को लक्ष्मोली बागवान मंदिर परिसर में पत्रकारों से वार्ता के दौरान जम्मू कश्मीर के पूर्व डिप्टी सीएम व विधान सभा स्पीकर डा. निर्मल सिंह ने कहा किधाम में गंदगी पर चिंता जताई। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटना चाहिए। जनता भी इसे हटाना चाहती है। कहा कि अनुच्छेद 370 से जम्मू कश्मीर को बहुत नुकसान हुआ है। अलगाववाद, धार्मिक कट्टरता व उग्रवाद जैसी समस्याएं 370 की ही देन हैं। पत्रकार वार्ता के दौरान ममता सिंह व अद्वेतानंद महाराज आदि मौजूद थे।