फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल विवि ने कैंटीन संचालकों को किया ब्लैक लिस्टेड

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि प्रशासन ने चार कैंटीन संचालक फर्मों को ब्लैक लिस्टेड कर दिया है। उक्त फर्मों पर विवि का 16 लाख से अधिक का बकाया है। विवि की ओर से कानूनी नोटिस दिए जाने के बाद भी उक्त सभी फर्में भुगतान नहंीं कर रही हैं।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि का बकाया भुगतान न करना चार कैंटीन संचालकों को महंगा पड़ गया है। विवि प्रशासन ने इन संचालकों की फर्मों को ब्लैक लिस्टेड कर इसकी सूचना जिला प्रशासन सहित मेडिकल कालेज, एनइआईटी जैसे बड़े संस्थानों को भी दी है। विवि ने यह भी स्पष्ट किया है, कि भविष्य में इन फर्मों को किसी भी टेंडर प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा। उक्त फर्में विवि के बिड़ला, चौरास परिसर सहित प्रशासनिक भवन में कई वर्षों से कैंटीनों का संचालन कर रही थी, लेकिन किराया, बिजली व पानी को भुगतान कैंटीन संचालकों की ओर से नहीं किया जा रहा था। विवि प्रशासन ने बकाया भुगतान किए जाने के लिए नोटिस भी जारी किए थे। बावजूद इसके कैंटीन संचालकों की ओर से भुगतान नहीं किया गया। जिस पर विवि प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए इन्हें ब्लैक लिस्टेड कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें