श्रीनगर। बीटैक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए गढ़वाल विवि ने शैक्षणिक दस्तावेजों के सत्यापन की तिथि घोषित कर दी है। छात्र 1 जुलाई से 10 जुलाई तक अपने शैक्षणिक दस्तावेजों का सत्यापन करा सकते हैं। बीटैक में प्रवेश जेईई मेंस की मेरिट के आधार ऑनलाइन होंगे।
गढ़वाल विवि के डीन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग प्रो. एनएस पंवार ने बताया कि विवि में इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम की 200 सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन दिनों प्रवेश के लिए पंजीकरण कराया जा रहा है। 100 सीटों पर सेंटर कांउसिलिंग व 100 सीटों पर विवि काउंसिलिंग के माध्यम से प्रवेश किए जाएंगे। प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने के लिए छात्र 1 जुलाई से 3 जुलाई तक अपने शैक्षणिक दस्तावेजों का सत्यापन करवा सकते हैं। प्रो. पंवार ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विवि में इंजीनियरिंग के पांच ट्रेड हैं।