पौड़ी। नगर पालिका श्रीनगर के निर्वाचन को लेकर जिला निर्वाचन विभाग ने जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त कर लिए हैं। विभाग ने नगर पालिका श्रीनगर के 13 वार्डों में 18 मतदान केंद्र व 28 मतदेय स्थल भी निर्धारित कर दिए हैं।
मुख्यालय पौड़ी में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी पौड़ी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति का आदेश जारी किया। नगर पालिका श्रीनगर के निर्वाचन के लिए अधीक्षण अभियंता पीएमजीएसवाई श्रीनगर एसके गुप्ता जोनल मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। सिंचाई विभाग श्रीनगर के सहायक अभियंता शशांक सक्सेना, लोनिवि एनएच खंड श्रीनगर के सहायक अभियंता भृगुराज द्विवेदी व सहायक अभियंता राजीव शर्मा को सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है। नगर पालिका श्रीनगर के वार्ड संख्या एक में ओंकारानंद जूहा. श्रीकोट व राप्रावि श्रीकोट, वार्ड दो में राउमावि श्रीकोट, वार्ड तीन में भगवती मेमोरियाल स्कूल व राप्रावि रेवड़ी, वार्ड चार व पांच में जीजीआईसी श्रीनगर, वार्ड छह में नगर पालिका कार्यालय भवन श्रीनगर, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण एवं परीक्षण केंद्र श्रीनगर और वार्ड सात में नंदन नगर पालिका जूहा श्रीनगर को मतदान केंद्र बनाया गया है। निर्वाचन विभाग ने वार्ड संख्या आठ में लोनिवि श्रीनगर, वार्ड नौ में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान श्रीनगर, वार्ड दस में जीआईएंडटीआई श्रीनगर, वार्ड 11 में राजकीय पॉलीटेक्निक श्रीनगर, वार्ड 12 में जूनियर हाईस्कूल डांग, राप्रावि डांग, राजकीय पशु चिकित्सा अनुसंधान केंद्र डांग, वार्ड 13 में राउमावि व राप्रावि उफल्डा को मतदान केंद्र बनाया गया है।