श्रीनगर। विकासखंड देवप्रयाग के करीब दो दर्जन गांवों के ग्रामीणों को अब रसोई गैस एजेंसी के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। जिलाधिकारी टिहरी के निर्देश पर अंजनीसैंण जामणीखाल क्षेत्र के विभिन्न गांवों के ग्रामीणों को रसोई गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सुविधाजनक करने के लिए क्षेत्र में 21 वितरण केंद्रों को स्वीकृति दे दी गयी है।
जामणीखाल व हिसरियाखाल क्षेत्र के सिवालीखाल, ललथ बैंड, त्यूड़ी बैंड, छड़ियारा, कांडी, रिख्वाणी, कोटी, जुराना, नैखरी, डांग, संकुल्ड, कुनड़ी, बमाणा, भटकोट, कांडाधार, उनाना, भैंसकोट, दुरोगी, कांडी बागियों की, सिरवा में चंद्रबदनी गैस ऐजेंसी के विस्तार पटल स्वीकृत किए गए हैं। अब ग्रामीणों की इन केंद्रों पर रसोई गैस उपलब्ध होगी। पूर्व में ग्रामीणों को रसोई गैस के लिए 10 किमी से अधिक का सफर तय करना पड़ता था। डीएम टिहरी सोनिका के निर्देश पर जिला पूर्ति अधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।