फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द नए स्वरूप में नजर आएगा कमलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। शहर में स्थित पौराणिक कमलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में स्थित धर्मशाला का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसके साथ ही मंदिर परिसर को और आकर्षक बनाने के लिए कई बदलाव किए जाएंगे।
विज्ञापन

कमलेश्वर मंदिर परिसर में स्थित धर्मशाला धर्मशाला काफी पुरानी होने से जर्जर हो गई थी। इस धर्मशाला भवन में मंदिर में होने वाले कई अनुष्ठानों के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु ठहरते हैं। वहीं विश्व प्रसिद्ध खड़ा दिया अनुष्ठान यहीं संपन्न होता है। मंदिर के महंत आशुतोष पुरी ने बताया कि धर्मशाला व परिसर में जीर्णोद्धार कार्य विधायक निधि से किया जा रहा है। इसके तहत यहां एक बड़े हॉल का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही दो अलग अलग आंगनों को भी एक किया जा रहा है, जिससे मंदिर परिसर को नया स्वरूप मिलेगा। महंत ने बताया कि ऐतिहासिक मंदिर धर्मशाला के भवन के पत्थरों पर उत्र्कीण नक्काशियों को नष्ट नहीं किया जाएगा। इन नक्काशियों को धर्मशाला के नए भवन में लगाया जाएगा। अवर अभियंता डीएस पुंडीर ने बताय कि कार्य को एक वर्ष में पूरा किया जाना है। मंदिर धर्मशाला में लगे नक्काशीदार पत्थरों को नए ढांचे में लगाया जाएगा। ठेकेदार विकास कुकरेती ने बताया कि आर्किटेक्ट से ढांचा तैयार कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें