श्रीनगर। शहर में पालिका चुनाव के लिए 18 व 19 जून को नामांकन प्रक्रिया के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर दी हैं। कल (मंगलवार) से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू होगी। नामांकन सुबह 10 बजे से 5 तक तहसील परिसर में किया जाएगा। हालांकि अभी तक किसी भी पार्टी ने अध्यक्ष पद पर प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है।
श्रीनगर में पालिका चुनाव के लिए 8 जुलाई को मतदान प्रक्रिया होनी है। 18 व 19 जून को अध्यक्ष सहित सभासद पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया की जानी है। नामांकन प्रक्रिया संपन्न किए जाने के लिए तहसील प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। एसडीएम दीपेंद्र नेगी ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया तहसील परिसर में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। प्रत्याशी अनुमति के बाद ही जुलूस प्रदर्शन कर सकेंगे। हालांकि अभी तक भाजपा व कांग्रेस ने अध्यक्ष पद पर अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। वहीं निर्दलीय दावेदार भी भाजपा कांग्रेस के प्रत्याशी घोषित होने का इंतजार कर रहे हैं।