फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीर्तिनगर से स्वीत तक राजमार्ग गड्ढों में तब्दील

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। कीर्तिनगर से स्वीत पुल के बीच आठ किमी के पैच पर बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन करना खतरनाक हो गया है, यहां घनी बस्तियों से गुजर रहे राजमार्ग पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। कहीं नालियों के पानी से गड्ढे बने हैं, तो कहीं नमामि गंगे प्रोजेक्ट ने सड़क की हालत खराब कर दी है।
विज्ञापन

घसिया महादेव, गैस गोदाम और बेस अस्पताल श्रीकोट के सामने गड्ढों में कई दुपहिया वाहन चालक गिर कर चोटिल हो चुके हैं। वहीं इन गड्ढों की वजह से कई बार जाम भी लग रहा है। घसिया महादेव क्षेत्र में नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत सीवर लाइन बिछाई गई है। इससे सड़क उबड़-खाबड़ हो गई है, जिससे वाहनों के चलने लायक पर्याप्त जगह नहीं मिल पा रही है। चौकी प्रभारी श्रीकोट महेश रावत ने बताया कि बेस अस्पताल के आगे गड्ढे से दुर्घटनाएं हो रही हैं। इधर, जल संस्थान के सहायक अभियंता कृष्णकांत ने बताया कि बेस अस्पताल के सामने पाइप लाइन को ठीक करवाया जाएगा। वहीं, लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अधिशासी अभियंता मनोज बिष्ट ने बताया कि जल्द गड्ढों को भरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें