फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्ण जयंती को सार्थक बनाने में जुटी सरकार: डा. नेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। उत्तराखंड ग्राम्य विकास एवं पलायन आयोग के उपाध्यक्ष ने कहा कि गढ़वाल मंडल पौड़ी की स्वर्ण जयंती ऐतिहासिक होगी। कहा कि गढ़वाल मंडल की स्वर्ण जयंती को सार्थक बनाने की दिशा में सरकार जुट गई है। स्वर्ण जयंती को लेकर अमर उजाला खबर प्रकाशित कर चुका है। आयोग ने खबर का संज्ञान लेने हुए मामला मुख्यमंत्री के सामने रखा। मुख्यमंत्री ने मंडल की स्वर्ण जयंती आयोजन व पौड़ी के विकास की संभावनाओं को आकार देने के लिए आयोग के उपाध्यक्ष व यूएसएसी के निदेशक को जिम्मेदारी सौंपी है। जिन्होंने अपना काम धरातल पर शुरू कर लिया है।
विज्ञापन

बुधवार को उत्तराखंड ग्राम्य विकास एवं पलायन आयोग के उपाध्यक्ष डा. शरद सिंह नेगी ने पत्रकारवार्ता में बताया कि पौड़ी के विकास का एक्शन प्लान तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आयोग के उपाध्यक्ष (डा. एसएस नेगी) और यूएसएसी (उत्तराखंड अंतरिक्ष उपयोग केंद्र) के निदेशक डा. एमपीएस बिष्ट को प्लान तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी है। दोनों ने धरातल पर काम शुरू भी कर दिया है। उन्होंने बताया कि गढ़वाल मंडल पौड़ी का यह स्वर्ण जयंती वर्ष है। अमर उजाला ने गढ़वाल मंडल के स्वर्ण जयंती वर्ष पर 29 जनवरी को स्वर्ण जयंती पर भी मंडल मुख्यालय पौड़ी को भूला शासन-प्रशासन शीर्षक से विशेष खबर प्रकाशित की थी। इसका पलायन आयोग के उपाध्यक्ष ने संज्ञान लेते हुए मामला मुख्यमंत्री के सामने रखा। इस पर मुख्यमंत्री ने एक्शन प्लान के तहत स्वर्ण जयंती वर्ष मनाने की तैयारी शुरू कर ली है। आयोग के उपाध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री का ल्वाली झील निर्माण, कोट के देवार गांव में एनसीसी प्रशिक्षण केंद्र, एसडीआरएफ का प्रशिक्षण केंद्र, पुरानी जेल को संग्राहलय बनाए जाने को प्राथमिकता में रखा है। उपाध्यक्ष डा. नेगीे ने बताया कि मां धारी देवी से राजगढ़ी देवलगढ़, खिर्सू, पौड़ी, फलस्वाड़ी होते हुए देवप्रयाग को पर्यटन सर्किट बनाए जाने पर कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें