फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिक के बैग से पेंशन के 30 हजार रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। शहर में चोर सेवानिवृत्त सैनिक की बैग में रखे 30 हजार रुपये ले उड़े। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली में चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी है। एसएसआई विनय कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन

सुरालगांव (नवाखाल) निवासी पूर्व सैनिक मेहरबान पंवार ने बताया कि 13 अप्रैल को वह बैंक में पेंशन निकालने गए थे। बैंक स उन्होंने 30 हजार रुपये निकाले। बताया कि जब वह बाजार में खरीददारी करने आए, तो इस दौरान गोला बाजार में एक व्यक्ति ने उन्हें बातों में उलझा लिया। जबकि दूसरे ने मौका देखकर रुपये निकाल लिए। बताया कि वही दो लोग बैंक से ही उनका पीछा कर रहे थे। बताया कि वह उन दोनों की शक्ल बेहद अच्छे से पहचानते है। एसएसआई विनय कुमार ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है। पीड़ित की ओर से बताए गए हुलिये और सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे लोगों का मिलान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें