फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेती को बनाए गांवों की खुशहाली का आधार: प्रो. भल्ला

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। औद्यानिकी एवं वानिकी विवि भरसार परिसर में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण के तत्वाधान में जनपदीय हिलांस किसान मेले का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को परंपरागत खेती को बढ़ावा दिए जाने, आधुनिक कृषि यंत्रों, विभाग की योजनाओं व किसानों की सहभागिता को लेकर जानकारी प्रदान की गई। मेले में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 किसानों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को भरसार में आयोजित हिलांस किसान मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि भरसार विवि के कुलपति प्रो. राजेश भल्ला ने किया। उन्होंने कहा कि पहाड़ वर्तमान में पलायन की पीड़ा से कराह रहा है, जिसे हम सब मिलकर खेती को आधार बना खुशहाल बना सकते हैं। उन्होंने परंपरागत खेती के साथ उन्नत खेती व वैज्ञानिक विधि से खेती किए जाने पर जोर दिया। विशिष्ठ अतिथि सीडीओ पौड़ी दीप्ति सिंह ने किसानों को परंपरागत कृषि के अलावा एकीकृत कृषि प्रणाली अपनाने को प्रोत्साहित किया। मुख्य कृषि अधिकारी देवेंद्र सिंह राणा ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड, संरक्षित खेती, आत्मा परियोजना, फसल बीमा आदि की जानकारी दी। मेले में हंस फाउंडेशन की ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों की निशुल्क स्वास्थ्य जांचकर दवा वितरित की गई। इस अवसर पर सब्जी विज्ञान विशेषज्ञ डा. एससी पंत, पादप रोग विशेषज्ञ डा. विजय कुमार, नाबार्ड के डीडीएम भूपेंद्र सिंह, सहायक परियोजना निदेशक सुनील कुमार, लीड बैंक अधिकारी नंदकिशोर, लोकेंद्र बिष्ट, चंद्र प्रकाश, डा. डेविड रिचर्ड, डा. अभिषेक रजवानी व डा. पंकज बहुगुणा आदि मौजूद थे।



किसान मेले में चार प्रगतिशील किसान सम्मानित
किसान मेले में बीरोंखाल ब्लॉक के ग्राम सुकई के प्रगतिशील किसान सत्यावती देवी को फसल उत्पादन, ग्राम अरकंडाई के किसान राजेंद्र सिंह को सब्जी उत्पादन, ग्राम भतबो के हीरा सिंह को दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र और दस हजार रुपये की नकद धनराशि देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र भरसार के प्रभारी अंशुमन सिंह, आत्मा परियोजना के बीरोंखाल प्रभारी दीपक रावत, मास्टर ट्रेनर विनोद नेगी, कृषि प्रभारी बीरोंखाल सुरेंद्र पाल रावत, खंड विकास अधिकारी आशाराम पंत, मनमोहन रावत व विजयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें