फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुक्त से मिले उपनल कर्मी, रखी समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। गढ़वाल मंडल मुख्यालय पौड़ी में उपनल कर्मियों ने आयुक्त से मुलाकात की। कर्मियों ने आयुक्त के सामने विभिन्न समस्याएं रखीं। उन्होंने समस्याओं के समाधान का भरोसा कर्मियों को दिया।
विज्ञापन

बुधवार को उपनल कर्मचारी महासंघ पौड़ी के पदाधिकारियों ने आयुक्त गढ़वाल से मुलाकात की। इस मौके पर महासंघ के जिलाध्यक्ष भारतेंदु नेगी ने बताया कि संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर में सेवारत उपनल कर्मियों को 08 माह से वेतन नहीं दिया गया है। जिसके चलते उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि उपनल कर्मियों की लगातार उपेक्षा की जा रही है। समस्याओं के समाधान को लेकर विभागों के विभागाध्यक्षों, स्थानीय प्रशासन व जिला प्रशासन से गुहार लगाई। लेकिन निराशा ही हाथ लगी है। नेगी ने कहा कि मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में पिछले 10 सालों से कार्यरत दो उपनल कर्मचारियों को बिना कारण बताए ही नौकरी से हटा दिया गया है। जिससे कर्मचारियों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें