श्रीनगर। वेतन भुगतान की मांग के लिए राजकीय संयुक्त अस्पताल श्रीनगर के उपनल कर्मियों का कार्य बहिष्कार दूसरे दिन भी जारी रहा। संयुक्त अस्पताल चतुर्थ कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष आरके धनाई ने उपनल कर्मियों के अंादोलन को समर्थन दिया।
संयुक्त अस्पताल श्रीनगर में कार्यरत 9 उपनल कर्मियों को 11 माह से वेतन नहीं मिला है। जिसके चलते सभी कर्मचारी 8 फरवरी से कार्य बहिष्कार पर हैं। शनिवार को धीरेंद्र रावत, अरविंद बिष्ट, देव सिंह बिष्ट, हरीश रुडोला व विजय लक्ष्मी आदि धरने पर बैठे।