फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति और ससुर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। दो मासूम बेटों के साथ महिला के नदी में छलांग लगाने के मामले में पुलिस ने महिला के पति देवेंद्र सिंह और ससुर कुंदन सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थलीसैंण ब्लॉक की स्योली मल्ली गांव निवासी मुन्नी देवी उर्फ मोनिका अपने दो छोटे बच्चों आठ वर्षीय आदित्य एवं चार वर्षीय अंशुल के साथ पश्चिमी नयार नदी में कूद गई थी। इससे तीनों की मौत हो गई थी। मामले में प्रथम दृष्टया घटना की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जेआर जोशी ने बताया कि महिला के पिता ग्राम पाटा (रुद्रप्रयाग) निवासी वीर सिंह ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। इनकी तहरीर पर थाना पुलिस ने मामले में महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है। एसएसपी ने कहा कि मुन्नी देवी के पिता वीर सिंह का आरोप है कि ससुराल में उनकी बेटी के साथ मारपीट की जाती थी। इससे तंग आकर वह दो बार मायके आई।

महिला के पिता की तहरीर के आधार पर महिला को आत्म हत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। -देवेंद्र सिंह असवाल, थानाध्यक्ष पैठाणी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें