फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन दुकानें बनेंगी सीएससी, मिलेंगी 200 सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिला पूर्ति विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में डीएम सुशील कुमार ने 272 राशन डीलरों को निशुल्क लैपटॉप और प्रिंटर दिए। इस दौरान डीएम ने कहा कि राशन की दुकानें अब कॉमन सर्विस सेंटर बनेंगी। इन सेंटरों से उपभोक्ताओं को राशन के साथ ही जाति, आय प्रमाणपत्र सहित विभिन्न तरह की 200 सेवाएं भी मिलेंगी। दूरस्थ क्षेत्रों में टेलीमेडिसिन के माध्यम से लोग अपना इलाज भी करा सकेंगे।
विज्ञापन

ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में जिले के दूरदराज के राशन विक्रेता शामिल हुए। डीएम सुशील कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत एक ही जगह लोगों को कई सुविधाएं मिल सकेंगी। राशन की दुकानें अब कॉमन सर्विस सेंटर बनेंगी। एक ही केंद्र में शिक्षा, रोजगार, रेलवे, पानी बिल एवं तमाम प्रमाणपत्र मिलेंगे साथ ही दूरदराज के लोग टेलिमेडिसिन (वीसी) के जरिए से अपना इलाज भी करा सकेंगे। लोगों को प्रमाणपत्रों के लिए तहसील और ब्लॉक के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। महिला, किशोरियों के लिए सैनेट्री नैपकीन का काम भी किया जा सकता है। जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को इस संबंध में डीलरों को प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। वहीं जिला पूर्ति अधिकारी जेएस कंडारी ने कहा कि जिले के 845 राशन डीलरों को लैपटॉप, प्रिंटर एवं बायोमीट्रिक मशीन दी जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी दीप्ति सिंह, डीपीआरओ एमएम खान, पूर्ति निरीक्षक विजय डोभाल, राकेश पंत, शैलेंद्र बडोला, हेमेंद्र कुमार, रमेश चंद्र तड़ियाल और सीएससी प्रबंधक हरीश नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें