फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श ानदार मार्चपास्ट के साथ कोट महोत्सव का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। कोट महोत्सव का सांस्कृतिक कार्यक्रमों व मार्चपास्ट के साथ शानदार आगाज हुआ। एडीएम रामजी शरण शर्मा ने मार्चपास्ट की सलामी ली। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।
विज्ञापन

मंगलवार को कोट महोत्सव का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ हुआ। महिला मंगल दल के साथ स्कूली छात्र-छात्राओं ने मार्चपास्ट व झांकियां प्रस्तुत कीं। झांकियों में उत्तराखंड की सांस्कृतिक झलक देखने को मिली। महिला मंगल दल कोट, कोटसाड़ा, कठूड़, थमाणा व बुरांसी आदि महिला मंगल दलों ने गांवों से जुड़ी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। जूनियर हाईस्कूल कोट ने चैता की चैत्वाली, जीआईसी कोट की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किए। इसके अलावा परिवर्तन पब्लिक स्कूल, राप्रावि कठूड़ ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें