फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसएस शिविर में बालिका शिक्षा का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। ठेठ ग्रामीण क्षेत्रों में बालिका शिक्षा और बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ आदि का संदेश देकर राजमती देवी सरस्वती विद्या मंदिर तिमली का एनएसएस शिविर संपन्न हुआ। आठ से 15 जनवरी तक चले शिविर के अंतिम दिन शिविरार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए ग्रामीण को जानकारियां दीं।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय केवर्स में विद्या मंदिर तिमली ने सात दिवसीय एनएसएस शिविर आयोजित किया। शिविर में बालिकाओं को लेकर विशेष अभियान संचालित किया गया। स्वयं सेवियों ने गांव में घर-घर जाकर लोगों को बालिका शिक्षा के लिए प्रेरित किया। मकर संक्रांति पर स्वयं सेवियों ने खिचड़ी कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें गांव के लोग भी शामिल रहे। मंगलवार को शिविर के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। नृत्य, गीत, नाटक समेत अन्य प्रस्तुतियों की ग्रामीणों ने भी प्रशंसा की। इस अवसर पर सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी नीरज और अमन को नवीन चंद्र भट्ट ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में आरएसएस के खंड प्रचारक गोविंद सिंह, संदीप सिंह, कार्यक्रम अधिकारी यशवंत सिंह, विमल जुयाल, यशवंत सिंह, आशा रावत व चतर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें