पौड़ी। यूकेडी व राज्य आंदोलनकारियों ने स्थायी राजधानी गैरसैण व प्रदेश में मूल निवास प्रमाण निर्गत करने आदि मांगों को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है। मांगें पूूरी न होने पर आमरण अनशन की भी चेतावनी दी गई है।
राज्य आंदोलनकारी एवं यूकेडी की संयुक्त बैठक में विचार-विमर्श के बाद मांगों का प्रस्ताव पारित किया गया। मांग पत्र राज्यपाल को भेजा गया। इसमें स्थायी राजधानी गैरसैंण, स्थायी निवास के स्थान पर मूल निवास प्रमाण पत्र, राठ क्षेत्र के विद्यालयों में शिक्षक व चिकित्सकों की तैनाती, चाकीसैंण तहसील में एसडीएम की नियुक्ति, सड़क निर्माण से प्रभावित हुए काश्तकारों को मुआवजा देना, राजकीय महाविद्यालय मजरामहादेव का निर्माण शीघ्र पूरा करना और जिला स्तर पर केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल कल्याण बोर्ड की स्थापना करने आदि की मांगें की गईं। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि 23 जनवरी तक मांगें नहीं मानी गई तो यूकेडी व आंदोलनकारी आमरण अनशन के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में जीतराम पोखरियाल, चक्रधर ढौंडियाल, रणजीत सिंह कंडारी, मुरारी नौडियाल, विनोद चौहान, हरीश चंद्र मुंडेपी व विनोद बिष्ट आदि मौजूद रहे।