पौड़ी। जिले की ग्राम पंचायतों को राज्य वित्त से पांच करोड़ दो लाख की धनराशि दे दी गई है। इसके अलावा 14वें वित्त से जारी 19 करोड़ आठ लाख की धनराशि भी विभाग को प्राप्त हो गई है। यह धनराशि भी शीघ्र ग्राम पंचायतों को दे दी जाएगी। डीपीआरओ ने बताया कि धनराशि में अनियमितता पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जिला पंचायती राज अधिकारी एमएम खान ने बताया कि जिले की ग्राम पंचायतों को शासन से धनराशि मिलनी शुरू हो गई है। राज्य वित्त के बाद 14वें वित्त से भी विभाग को धनराशि प्राप्त हो चुकी है। यह धनराशि भी अगले हफ्ते तक ग्राम पंचायतों को भेज दी जाएगी। उन्होंने बताया कि राज्य वित्त व 14वें वित्त की धनराशि प्लान प्लस के तहत खर्च होनी है। इस धनराशि में अनियमितताओं की शिकायत मिलते ही तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि विभाग ग्राम पंचायतों की योजनाओं का भी लगातार निरीक्षण कर रहा है। निरीक्षण के बाद रिपोर्ट ग्राम पंचायत निदेशालय को भेजी जा रही है।