फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उल्लास के साथ मनाया गया वार्षिकोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। सेंट थॉमस स्कूल के वार्षिकोत्सव में नन्हें कलाकारों की प्रस्तुुतियां दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर गईं। समारोह में बोर्ड परीक्षाओं के टॉपर को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव का शुभारंभ परिवार न्यायालय के न्यायाधीश मनीष मिश्रा व विशप जॉन वडक्कल ने दीप जलाकर किया। स्कूली बच्चों ने बांग्लादेश, फिलीपीनी, अफ्रीकी, चाइनिज नृत्य के साथ गढ़वाली-कुमाऊंनी लोक नृत्य व गीत भी प्रस्तुत किए। नर्सरी व केजी के बच्चों ने ईश वंदना समेत अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत कर वार्षिकोत्सव में रंग जमा दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्य सिस्टर सुधा ने वर्ष 2017-18 की शैक्षिक गतिविधि की जानकारी दी। कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षा के टॉपर को सम्मानित किया गया। इसके अलावा प्रत्येक कक्षा में टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कार दिया गया। स्कूल के प्रबंधक जार्ज ने कहा कि सेंट थॉमस स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है। विशप जॉन वडक्कल ने स्कूल की स्थापना से लेकर वर्तमान तक शैक्षिक गतिविधि के विषय में बताया। कार्यक्रम में सिस्टर पौलीन, सिस्टर एल्सी, उदया, गीता मुद्गल, गीता रावत, नंदिता, मंजू चंदोला व बीना रौथाण आदि मौजूद रहे। संचालन शाश्वत मलासी, सौम्या रावत, प्रियल बिष्ट, मानसी कंडारी, उज्जवला नौडियाल, रूद्राक्षी व आयत ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें