पौड़ी। सेवा अधिकार अधिनियम में लापरवाही बरतने पर डीएम सुशील कुमार ने समाज कल्याण अधिकारी और विभाग के प्रवर सहायक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। डीएम ने सख्त लहजे में कहा कि यदि कोई भी अधिकारी लापरवाही बरतता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
रिखणीखाल की विद्या पुत्री कृपाल सिंह ने डीएम से शिकायत की थी कि वर्ष 2015 में उसने गौरा देवी कन्या धन योजना के तहत आवेदन पत्र रिखणीखाल के बीडीओ को दिया था। बीडीओ ने समाज कल्याण विभाग को आवेदन भेज दिया, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। डीएम सुशील कुमार ने जिला समाज कल्याण अधिकारी रतन सिंह रावत और प्रवर सहायक चंद्र मोहन को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।