फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: कीर्तिनगर ब्लॉक के स्कूलों के कायाकल्प के लिए 1.43 करोड़ मंजूर

Tue, 19 May 2026 05:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों की वर्षों पुरानी समस्या होगी दूर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। विकासखंड कीर्तिनगर के राजकीय प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों की दशा जल्द सुधर जाएगी। जिला योजना के तहत करीब 1.43 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है जिससे विभिन्न विद्यालयों में भवन निर्माण, मरम्मत और शौचालय निर्माण के कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

खंड शिक्षाधिकारी डॉ. यशवंत सिंह नेगी ने बताया कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिरोला, जखंड और जूनियर हाईस्कूल कोटी ढुण्डसिर के भवन निर्माण के लिए 30-30 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। वहीं प्राथमिक विद्यालय गवाणा में पुश्ता निर्माण के लिए 4 लाख रुपये, प्राथमिक विद्यालय कणोली के भवन की मरम्मत के लिए 16 लाख तथा प्राथमिक विद्यालय धौलियाणा के भवन मरम्मत के लिए 8 लाख मंजूर किए गए हैं। इसके अलावा राजकीय प्राथमिक विद्यालय जिवाला में एक बड़ा और एक छोटा कक्षा कक्ष बनाने के लिए 20 लाख रुपये, प्राथमिक विद्यालय पाब अकरी के भवन मरम्मत के लिए 5 लाख रुपये तथा प्राथमिक विद्यालय जाबर में शौचालय मरम्मत के लिए खनिज न्यास से डेढ़ लाख और नए शौचालय निर्माण के लिए जिला योजना से 3.7 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। खंड शिक्षाधिकारी डॉ. नेगी ने बताया कि जिन विद्यालयों के भवन जर्जर स्थिति में हैं उनके प्रस्ताव तैयार कर जिले को भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें