फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलित छात्रों पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के कुलसचिव डा. एके झा को बंधक बनाए जाने संबंधी मामले में जिन छात्रों पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है, उन पर विवि प्रशासन भी अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगा। कुलसचिव ने इस संबंध में कार्रवाई करने के लिए मुख्य नियंता को लिखा है।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि के प्रशासनिक भवन स्थित कुलसचिव सचिवालय में कुल सचिव डा. एके झा को बंधक बनाए जाने के मामले में 14 छात्र नेताओं पर विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं। उक्त मुकदमा कुलसचिव डा. एके झा की तहरीर पर किया गया है। अब विवि प्रशासन भी इन छात्रों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने जा रहा है। इन 14 छात्रों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई किए जाने के लिए कुलसचिव डा. एके झा ने मुख्य नियंता प्रो. अरुण बहुगुणा को लिखा है। छात्रों को बृहस्पतिवार तक नोटिस भेज दिए जाने पर विचार किया जा रहा है। हालांकि मुख्य नियंता प्रो. अरुण बहुगुणा इस संबंध में स्पष्ट जानकारी देने से बच रहे हैं। बहुगुणा का कहना है कि नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें