फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीथीन के उपयोग पर अधिकारी रखें कड़ी निगरानी: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिलाधिकारी पौड़ी ने अधिकारियों को पॉलिथीन के उपयोग पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता की मुहिम में पॉलिथीन का उपयोग सबसे बड़ा बाधक है। अधिकारी पॉलिथीन का उपयोग पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाएं। डीएम ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी को प्रत्येक बैठक में नियमित रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को मुख्यालय में जिला गंगा समिति की बैठक हुई। इस मौके पर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि स्वच्छता पर हमें विशेष रूप से ध्यान देना है। जनपद में मुख्यालय से लेकर तहसील, ब्लाक व ग्राम पंचायत स्तर पर स्वच्छता की मुहिम चलाई जा रही है। अभियान के तहत माह के द्वितीय रविवार को कार्यालयों व संस्थान परिसर में साफ-सफाई की जाती है। उन्होंने कहा कि जनपद के सभी निकाय समिति के प्रारूप के अनुरूप स्वच्छता, सीवर ट्रीटमेंट की प्रगति रिपोर्ट प्रभागीय वनाधिकारी गढ़वाल को सौंपें। बैठक में बताया गया कि नगर पालिका श्रीनगर क्षेत्र में 75 चालान कर एक लाख से अधिक का अर्थदंड वसूला गया। नगर पालिका पौड़ी ने 51 चालान कर 40 हजार का जुर्माना वसूला। इस अवसर पर डीएफओ गढ़वाल लक्ष्मण सिंह रावत, डीडीओ वेद प्रकाश, डीएसटीओ निर्मल कुमार शाह, ईओ पौड़ी विनोद लाल शाह, ईओ श्रीनगर एसपी गुप्ता, प्रबंधक उद्योग केंद्र एचसी हटवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें