फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब असहाय बुजुर्गों की हमदर्द बनी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। कुछ ऐसे बुजुर्ग भी हैं, जो एकांकी जीवन जी रहे हैं। ऐसे बुजुर्गों की पुलिस हमदर्द बनी है। असहाय बुजुर्गों को पुलिस रजाई देने के साथ ही गेहूं व चावल भी बांट रही है। यही नहीं, उनकी पीड़ा जानकर पुलिस उन्हें सरकारी योजनाओं से भी जोड़ने का प्रयास कर रही है। यह सब एसएसपी जगत राम जोशी की पहल पर हो रहा है।
विज्ञापन

पौड़ी के दूरस्थ गांव धनक पहुंच कर पुलिस टीम ने करीब 40 लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं जानीं। गरीब और बेसहारा कई बुजुर्गों ने समाज कल्याण की पेंशन न मिलने की शिकायत भी की। एसएसपी ने इस बारे में संबंधित विभाग को पत्र लिखा और रुकी हुई पेंशन शीघ्र जारी करने के लिए कहा। धनक गांव में असहाय को पुलिस ने गेहूं व चावल वितरित किए। एसएसपी जेआर जोशी ने कहा कि पुलिस अब तक पूरे जिले में करीब 900 गरीब व असहाय लोगों को तलाश चुकी है और इन असहाय बुजुर्गों को मदद भी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि कई बुजुर्गों की पेंशन योजनाओं को लेकर परेशानी है, जिसे सुलझाने का भी प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें