पौड़ी। जिला पंचायत कार्यालय में हुए हंगामे में सोमवार को पुलिस ने एएमए बीडी पांडे के बयान दर्ज किए। पुलिस ने एएमए को सलाह दी कि वे अपने कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगवाएं।
तीन नंवबर को जिला पंचायत कार्यालय में एएमए बीडी पांडे और जिला पंचायत सदस्य के पति हेमंत मोहन बिष्ट के बीच विवाद हो गया था। पांडे की तहरीर पर पौड़ी कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। सोमवार दोपहर विवेचना अधिकारी इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने एएमए पांडे के बयान दर्ज किए औैर सलाह दी कि वे अपने कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगवाएं ताकि घटनाएं रिकॉर्ड हो सकें। बहरहाल पुलिस तफ्तीश में जुटी है। मामले में जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी बिष्ट ने डीएम को पत्र दिया है। बिष्ट ने एएमए पर आरोप लगाए हैं कि उनका व्यवहार सदस्यों के साथ अच्छा नहीं है। उन्होंने झूठा मामला दर्ज करवाने की भी बात कही है।