पौड़ी। कांग्रेस के जिला निर्वाचन अधिकारी सुदेश मिश्रा ने कहा कि मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सरकारी वाहनों में निशुल्क यात्रा को प्रदेश की भाजपा सरकार समाप्त करने जा रही है। कांग्रेस सड़क पर उतरकर इसका विरोध करेगी।
जिला कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव की जिलाध्यक्ष कामेश्वर राणा की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में बैठक हुई। इसमें जिला निर्वाचन अधिकारी सुदेश मिश्रा ने कहा कि मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सरकारी वाहनों में निशुल्क यात्रा कांग्रेस सरकार ने शुरू की थी। भाजपा सरकार इसे समाप्त कर रही है। कांग्रेस इसका विरोध करेगी। बैठक में बताया गया कि 20 अगस्त तक समस्त ब्लाक व नगरों में चुनाव संपन्न किए जाएंगे। 21 अगस्त को रिटर्निंग आफिसर इसकी घोषणा भी कर देंगे। बैठक में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप तिवारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य उमाचरण बड़थ्वाल, महिला नगर अध्यक्ष रेखा भंडारी, संगीता रावत, सुनील लिंगवाल, तामेश्वर आर्य व नवल किशोर आदि मौजूद रहे।