फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौसेवा से दूर भागती हैं कई बीमारियां: दुर्गेश

विज्ञापन
विज्ञापन
पाबौ। कथावाचक दुर्गेश चमोली ने कहा कि हर व्यक्ति को गाय की सेवा करनी चाहिए। गो सेवा करने वाला व्यक्ति पुण्य का भागीदार बनता है। साथ ही गो सेवा से कई बीमारियों से भी छुटकारा मिलता है।
विज्ञापन

चंपेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित गो कथा के अंतिम दिन रविवार को कथावाचक दुर्गेश चमोली ने गो महिमा के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पूरे सृष्टि की सुरक्षा केवल गाय मातृत्व की रक्षा से ही संभव है। हर व्यक्ति को अपने समय के अनुसार गोशाला में जाकर गायों की सेवा करनी चाहिए। इससे जहां व्यक्ति निरोग होगा, वहीं मानसिक रूप से भी संतुष्ट होगा। गो कथा के समापन के बाद मंदिर परिसर में हवन और भंडारा हुआ। गो कथा में धारकोट, शन्नु, मरखोला, शन्यु, पीपली, ताल, ऋषि, वलब्यो गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस अवसर पर बाबा शिव गिरी मंदिर समिति के सदस्य देव सिंह, धर्म सिंह, मुकेश सिंह, राकेश सिंह, हिम्मत गुसाईं, संजय चमोली व संतोष चमोली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें