फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा को फिर मिलेगा प्रचंड बहुमत: तीरथ

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत ने कहा कि पार्टी को 2019 के लोकसभा चुनावों में फिर प्रचंड बहुमत मिलेगा। केंद्र और जिन प्रदेशों में भाजपा सरकार है, वहां हो रहे विकास के चलते जनता ने यह मन बना लिया है।
विज्ञापन

रविवार को आरएसएस के गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में पहुंचे तीरथ रावत ने पौड़ी विधायक के कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने कहा कि केंद्र और उत्तराखंड में दोनों जगह भाजपा की सरकार होने का राज्य को फायदा मिलने लगा है। विकासपरक नीतियां चलाने और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर सरकार काम कर रही है। आल वेदर रोड प्रोजेक्ट और ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन पर प्रथम चरण का काम शुरू हो चुका है। कुछ जगह भूमि अधिग्रहण और फॉरेस्ट क्लियरेंस में आ रही दिक्कत को भी जल्द सुलझाया जाएगा। तीरथ ने कहा कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा ऐसी 130 सीटों पर भी जीतेगी, जहां अभी उनकी पार्टी के सांसद नहीं हैं। इसके लिए संगठन केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचा रही है। साथ ही बूथ स्तर तक पार्टी को और मजबूत करने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह खुद देशभर का भ्रमण कर रहे हैं। उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं पर उन्होंने कहा कि जल्द ही यह कार्य भी होना है। प्रेस कांफ्रेंस में जीके बर्त्वाल, विक्रांत रावत, सुमनलता ध्यानी व संगीता डोभाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें