फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

75 छात्र-छात्राओं ने श्रीनगर में लिया प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में सुभारती मेडिकल कॉलेज देहरादून के 75 छात्र-छात्राओं का एडमिशन हो गया है। वहीं दूसरे दिन 98 छात्र-छात्राओं ने रिपोर्टिंग की। प्रवेश प्रक्रिया शनिवार तक चलेगी। संस्थान में दो सत्रों के 50-50 यानी कुल 100 एडमिशन होने हैं।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों पर सुभारती मेडिकल कॉलेज के 300 छात्र-छात्राओं (वर्ष 2016-17 व 2017-18 बैच) को उत्तराखंड के तीनों सरकारी मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट किया गया। उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विवि में काउंसिलिंग के पश्चात श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को 100 छात्र-छात्राएं आवंटित किए गए हैं। बृहस्पतिवार से संबंधित छात्र-छात्राओं के श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में दाखिले शुरू हुए। पहले दिन 20 छात्र-छात्राओं ने एडमिशन लिया था। वहीं दूसरे दिन 55 छात्र-छात्राओं ने एडमिशन लिया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीएम रावत ने बताया कि अभी तक कुल 75 छात्र-छात्राओं ने एडमिशन लिया है। 98 छात्र-छात्राओं ने रिपोर्टिंग की है। उन्होंने बताया कि शेष छात्र-छात्राएं शनिवार तक एडमिशन ले लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें