फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आचार संहिता लागू होने से अटके विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगने से गढ़वाल विवि प्रशासन उत्तर पुस्तिकाओं की छपाई के लिए वर्क आर्डर जारी नहीं कर पा रहा है। विवि प्रशासन ने वर्क आर्डर जारी करने के लिए चुनाव आयोग से अनुमति के लिए पत्र भेजा है। अनुमति न मिलने पर विवि की परीक्षाएं प्रभावित हो सकती हैं।
मई माह में गढ़वाल विवि की सम सेमेस्टरों की परीक्षाएं आयोजित होनी हैं। परीक्षा में करीब सवा लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होगे। इन परीक्षार्थियों के लिए विवि प्रशासन ने करीब 15 लाख से अधिक उत्तर पुस्तिकाएं छपवानी हैं, जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। विवि को उत्तर पुस्तिकाएं छपवाने के लिए वर्क आर्डर जारी करने थे, लेकिन आचार संहिता लगने से वर्कआर्डर नहीं हो पा रहा है। वर्क आर्डर जारी करने के लिए चुनाव आयोग की अनुमति जरूरी है। यदि विवि को अनुमति नहीं मिली तो इससे विवि का शैक्षणिक सत्र गड़बड़ा जाएगा। विवि के उपकुलसचिव एचएम आजाद ने बताया कि वर्क आर्डर जारी करने के लिए चुनाव आयोग से अनुमति के लिए पत्र भेजा जा रहा है। अनुमति मिलने पर उत्तर पुस्तिकाएं छपवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




...........
आचार संहिता लागू होने से अटके विकास कार्य

श्रीनगर। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से विकासखंड कीर्तिनगर व देवप्रयाग की करीब 12 से अधिक सड़कों का निर्माण कार्य अटक गया है। जबकि श्रीनगर पालिका के विस्तारित क्षेत्र के लिए स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यों पर भी कुछ समय के लिए विराम लगा है। अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई लोनिवि कीर्तिनगर जेपी रतूड़ी ने कहा कि मोटर मार्गों के निर्माण के लिए 6 मार्च को निविदा खुल चुकी है। आचार संहिता समाप्त होने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। जबकि अधिशासी अधिकारी नगर पालिका श्रीनगर एसएन गुप्ता ने कहा कि नगर क्षेत्र के सभी निर्माण कार्यों की जो प्रक्रिया चल रही थी, आचार संहिता लागू होने से रोक दी गई है। चुनाव के बाद फिर से विचार किया जाएगा।
>>>>>>>>>>>
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें