फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों के 100 गज में लागू रहेगी धारा 144

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। गढ़वाल मंडल के 770 परीक्षा केंद्रों में 153844 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा देंगे। इनमें 34412 छात्र और 34850 छात्राएं शामिल हैं। एक मार्च से 27 मार्च 2019 तक होने वाली बोर्ड परीक्षा में परीक्षा केंद्रों के 100 गज दायरे में धारा 144 लागू रहेगी।
विज्ञापन

शिक्षा परिसर पौड़ी में अपर निदेशक माध्यमिक महावीर सिंह बिष्ट ने गढ़वाल मंडल के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को बोर्ड परीक्षा को लेकर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि गढ़वाल मंडल के बोर्ड परीक्षा केंद्रों में हाईस्कूल के 2413 व्यक्तिगत व 82169 संस्थागत परीक्षार्थी हैं। इंटरमीडिएट में 3536 व्यक्तिगत व 65726 संस्थागत परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। बिष्ट ने बताया कि बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन बनाए जाने के लिए जिला, ब्लाक व मंडल स्तर पर उड़नदस्ते गठित किए गए हैं, जो लगातार नकल पर निगरानी रखेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र व्यवस्थापकों को कार्यवाहक मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें