फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईएनटी विभाग के सहायक प्रोफेसर ने दिया त्यागपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज के एक और संकाय सदस्य (फैकल्टी) ने संस्थान को अलविदा कह दिया है। कॉलेज के ईएनटी (कान-नाक-गला) रोग विभाग के सहायक प्रोफेसर डा. अमित ने त्यागपत्र दे दिया है। उनके इस्तीफे से विभाग में सिर्फ विभागाध्यक्ष प्रो. रविंद्र बिष्ट और सीनियर रेजीडेंट डॉक्टर रह गए हैं।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर का एक ओर एमबीबीएस कोर्स की मान्यता का नवीनीकरण मामला लंबित है। एमसीआई बीओजी (भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद की शासी निकाय) के निर्देश पर टीम कभी भी कॉलेज का निरीक्षण कर सकती है। वहीं संस्थान में विशेषज्ञ चिकित्सक/फैकल्टी/रेजीडेंट डॉक्टर टिक नहीं रहे हैं। अब एक और विशेषज्ञ चिकित्सक ने कॉलेज को अलविदा कह दिया है। ईएनटी विभाग के सहायक प्रोफेसर डा. अमित ने त्यागपत्र दे दिया है। विभागाध्यक्ष डा. बिष्ट ने इसकी पुष्टि की है। डा. अमित का चयन कोल इंडिया में स्थायी चिकित्साधिकारी के पद पर हुआ है, जबकि वह यहां संविदा पर कार्यरत थे। स्थायित्व और बेहतर सैलरी पैकेज मिलने पर उन्होंने यहां त्यागपत्र दे दिया।

आठ विशेषज्ञ डॉक्टर आएंगे
श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीएम रावत का कहना है कि इस सप्ताह संस्थान में 8 संकाय सदस्य कार्यभार ग्रहण करेंगे। कम्युनिटी मेडिसिन में 3, माइक्रोबायोलॉजी में 2, बायोकेमेस्ट्री, एनीस्थिसिया व टीबी-चेस्ट रोग विभाग में 1-1 संकाय सदस्य का चयन हुआ है। इसके अलावा मेडिसिन विभाग में भी एक चिकित्सक के आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें