फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थलीसैंण ब्लॉक के एडीओ उद्यान रहे सुनील कुमार को संस्पेंड करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिलाधिकारी सुशील कुमार ने थलीसैंण विकासखंड के एडीओ उद्यान रहे सुनील कुमार को सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा कि उन्हें सस्पेंड करने से पहले उनके खिलाफ आरोप पत्र जारी किया जाए। आरोप है कि उनके द्वारा 17 लाख रुपये के कार्यों में से कुछ मौके पर हुए ही नहीं या फिर अधूरे हैं। आरोपी अधिकारी का थलीसैंण से हरिद्वार तबादला हो चुका है।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में आयोजित विधायक एवं सांसद निधि की बैठक में बताया गया कि थलीसैंण विकासखंड में वर्ष 2010-11 के दौरान लगभग 17 लाख रुपये के कार्यों में से मौके पर काम नहीं हुआ या फिर जो हुए वे अधूरे हैं। लाखों रुपये के कार्यों का विवरण न मिलने पर डीएम ने निदेशक उद्यान को संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने पौड़ी, नैनीडांडा, बीरोंखाल, पाबौ आदि विकासखंडों में लंबित कार्यों की एपीआर तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में परियोजना निदेशक एसएस शर्मा, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, डीपीआरओ एमएम खान, बीडीओ पीके त्रिवेदी, सुरेंद्र नौटियाल, आशाराम पंत व सुमन राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें