फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्कचार्ज कर्मियों का तीन दिवसकीय कार्यबहिष्कार, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। वेतन विसंगति दूर करने सहित 12 सूत्री लंबित मांगों पर अमल न होने से नाराज लोक निर्माण विभाग के नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी बृहस्पतिवार से तीन दिवसीय कार्यबहिष्कार पर चले गए। कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर अधीक्षण अभियंता कार्यालय में प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने पर बैठे संगठन के जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह भंडारी ने कहा कि तीन दिन के भीतर मांगों पर अमल नहीं हुआ तो कर्मचारी 27 अगस्त से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता कार्यालय में एकत्र हुए कर्मचारियों ने मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शासन से मंजूरी के बावजूद मांगों पर अमल नहीं हो रहा है। प्रांतीय खंड लैंसडौन एवं निर्माण खंड श्रीनगर की ओर से बेलदार से मेट में प्रमोशन के लिए प्रस्ताव भेजा गया, लेकिन अधीक्षण अभियंता कार्यालय से अब तक प्रमोशन सूची जारी नहीं की गई। इसके अलावा निर्माण खंड बैंजरो से दैनिक वर्कचार्ज कर्मचारियों का वेतन समय पर नहीं मिल पा रहा है। वहीं छह वर्कचार्ज कर्मचारियों की मौत के बावजूद उन्हें अब तक ग्रेज्युटी का लाभ नहीं मिला। प्रांतीय एवं निर्माण खंड पौड़ी द्वारा पात्र कर्मचारियों का वाहन भत्ता काट दिया गया है, जबकि निर्माण खंड बैजरों द्वारा अभी तक सेवानिवृत्त कर्मचारियों को किसी भी तरह का कोई भुगतान नहीं किया गया। प्रदर्शन कर धरना देने वालों में प्रांतीय अध्यक्ष सतीश चंद्र, जिला संरक्षक रजनीश पांडे, जिला मंत्री कर्ण सिंह चौहान, संतोष कुमार, घनानंद बहुगुणा, देवेंद्र ध्यानी, विजय सिंह, विजय प्रसाद थपलियाल, सुरेंद्र सिंह, रामकृष्ण बहुगुणा, खेमानंद डिमरी, ओम प्रकाश, अव्वल सिंह, बिहारी बल्लभ, राजेंद्र प्रसाद, चंद्र प्रकाश व गोपाल सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें