फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरातत्व विभाग उठाए गुफाओं के रहस्य से पर्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। गेंठी छेड़ा (गढ़खेत) पट्टी सितोनस्यूं में ग्रामीणों को दो गुफाएं मिली हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि चट्टान को तराशकर ये गुफाएं बनाई गई हैं। पुरातत्व विभाग इसके रहस्य से पर्दा उठाए।
विज्ञापन

पट्टी गगवाड़स्यूं ग्राम कुंजेठा निवासी विजय कुमार ने पुरातत्व विभाग को लिखे पत्र में कहा कि गढ़खेत में दो गुफाएं हैं। नदी के किनारे बनी इन गुफाओं के भीतर जाने के लिए छोटी-छोटी सीढ़ियां बनी हैं। पहली गुफा एस आकार के घुमाव पर नीचे की ओर जा रही है, जो लगभग 20 फीट अंदर जाने के बाद बंद हो जाती है, जबकि दूसरी गुफा भी हल्की ढलान पर 20 फीट अंदर जाने के बाद छोटे-छोटे पत्थरों से बंद की गई हैं। ये गुफाएं किसने बनवाईं और इसे किसके द्वारा बंद की गई हैं। इन गुफाओं को बनाने का उद्देश्य क्या रहा होगा, पुरातत्व विभाग इसके रहस्य से पर्दा उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें