फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने दायित्वों का निर्वहन करें छात्र: जोशी

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। छात्र दलगत राजनीति से ऊपर उठकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें। यह बात एबीवीपी के प्रदेश मंत्री सुधीर जोशी ने डीएवी इंटर कालेज में आयोजित अभ्यास वर्ग में कही।
विज्ञापन

प्रदेश मंत्री सुधीर जोशी ने कहा कि कुछ लोगों ने देश को तोड़ने का काम किया है। छात्र ऐसे लोगों से सतर्क रहें। छात्र परिषद के मूल सिद्धांतों को समझें और उसको अपने जीवन में उतारें। प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र दत्त बंगवाल ने कहा कि छात्र राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। कार्यक्रम में जिला प्रमुख पौड़ी जेपी भट्ट, पूर्व प्रदेश मंत्री देवेंद्र राणा, व्यवस्था प्रमुख मयूर भट्ट, अधिवक्ता संघ के जिलाध्यक्ष आशीष जदली, विक्रांत रावत, गौरव रावत, प्रज्ञा वशिष्ठ, अंकुर रावत, सौरभ नौटियाल व संदीप राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें