पौड़ी। जिलाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से जिले में अगले 24 घंटे के भीतर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसे देखते हुए जिला आपदा परिचालन केंद्र एवं आईआरएस सिस्टम को अलर्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना 01368 221840 एवं टोल फ्री नंबर 1077 पर तत्काल दें। विद्यालयों में भी सावधानी एवं सुरक्षा बरतने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने कहा कि भारी बारिश की चेतावनी के दौरान उच्च हिमालय क्षेत्र में पर्यटकों के आवागमन को अनुमति न दी जाए।