फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद के 424 डाकघरों में सीएसआई सिस्टम लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिले के 424 डाकघरों में सीएसआई (कोर सिस्टम इंटीग्रेटेड) लागू होने से सभी डाकघरों ने काम करना शुरू कर दिया है। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए डाक अधीक्षक जीडी आर्य ने कहा कि जिले में सीएसआई सिस्टम की शुरुआत होने से लोगों को रजिस्ट्री, मनीऑर्डर, फारेन आर्टिकल व पार्सल सहित लेन-देन की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

मंगलवार को डाक अधीक्षक जीडी आर्य ने जिले के सभी डाकघरों में सीएसआई सिस्टम की शुरुआत की। इसके बाद सिस्टम की प्रोसेसिंग को लेकर विगत तीन दिन से ठप पड़े जिले के सभी डाकघरों ने विधिवत कार्य करना शुरू कर दिया है। आर्य ने कहा कि केंद्र सरकार की डिजिटल इंडिया योजना के तहत सिस्टम लागू होने से देश के सभी डाकघर आपस में नेटवर्क से जुड़ गए हैं। साथ ही इस सेवा से सभी डाकघरों के डाटा एकीकृत हो जाएंगे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने सेवा शुरू होने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि आम जनता को लेन-देन सहित अनेक कार्यों में इसका अधिक लाभ मिलेगा। इस मौके पर परिमंडल कार्यालय देहरादून के रवि मित्तल, पौड़ी मंडल के तकनीकी प्रकोष्ठ निरीक्षक जीएस राणा, सहायक अधीक्षक वीआर उनियाल व बीएस बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें