पौड़ी। पौड़ी बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक नमन चंदोला ने 34 दिन के धरने के बाद आमरण अनशन शुरू कर दिया है। सोमवार को कलक्ट्रेट के सामने आमरण अनशन शुरू करने के बाद उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी तब तक अनशन जारी रहेगा।
पौड़ी बचाओ संघर्ष समिति बस अड्डे का अधूरा निर्माण पूरा करने, शहर में कचरा निस्तारण की समुचित व्यवस्था करने, केंद्रीय विश्वविद्यालय का मेडिकल कॉलेज पौड़ी में स्थापित करने, पॉलीटेक्निक का निर्माण शीघ्र पूरा करने समेत अन्य मांगों को लेकर 34 दिन से कलक्ट्रेट के सामने धरने पर डटी रही। सोमवार को धरना अनशन में तब्दील कर दिया गया है। अनशन के समर्थन में मनोज दुर्बी, संदीप रावत, दीपक रावत क्रमिक अनशन पर रहे।