फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेबिनार में 131 शोधार्थी हुए शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोविंद बल्लभ पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी में अंतरराष्ट्रीय वेबिनार शिक्षक विकास कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। ‘संरचनाओं के निर्माण में आधुनिक प्रगति एवं नवीनीकरण’ विषय पर हुए वेबिनार में विशेषज्ञों ने अपने विचार व्यक्त किए। पहले दिन देश भर के 131 शोधार्थी शामिल हुए। कार्यशाला 18 दिसंबर तक चलेगी।
विज्ञापन

संस्थान के निदेशक प्रो. एमपीएस चौहान ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विश्व जगत के वैज्ञानिकों, इंजीनियरों एवं शोधार्थियों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से एकत्रित कर संरचनाओं के निर्माण में चल रहे आधुनिक तकनीक जैसे विषय पर चर्चा करना है। वेबिनार में मुख्य अतिथि आईआईटी दिल्ली के प्रो. विश्वजीत ने कहा कि वर्तमान में सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए आधारिक संरचना महत्वपूर्ण है। उन्होंने समकालीन कंक्रीट सामग्री अनुसंधान, गणितीय सामान्यीकरण के लिए अनुभववाद जैसे शोध विषय पर चर्चा की। संचालन समन्वयक दिव्येश शर्मा, हिमांशु झिंकवान, डा. प्रतीक नेगी व रजनी खत्री ने किया। वेबिनार में संस्थान के रजिस्ट्रार संदीप कुमार, विवेक टम्टा, डा. बीएस खाती, कुंवरदीप नारायण, डा. बीजी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें