शिक्षा विभाग में लंबे समय से नियुक्ति की राह ताक रहे 13 मृतक आश्रितों को नियुक्ति के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। अपर शिक्षा निदेशक एसपी खाली ने कहा कि यदि 15 दिन में तैनाती नहीं दी गई तो नियुक्ति समाप्त मानी जाएगी।
शिक्षा विभाग ने मृतक आश्रितों को राहत दी है। लंबे समय से नियुक्ति की बाट जोह रहे मृतक आश्रितों को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए हैं। अपर शिक्षा निदेशक एसपी खाली ने बताया कि 13 मृतक आश्रितों के आवेदन मिले थे। सभी आश्रितों को गढ़वाल मंडल के विभिन्न विद्यालयों में नियुक्ति दी गई है। सभी आश्रितों की नियुक्ति अधिसंख्यक पदों पर की गई है। भविष्य में पद उपलब्ध होने पर इन आश्रितों को मूल पदों पर समायोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आश्रितों को नियुक्तिपत्र जारी होने के 15 दिनों में तैनाती स्थल पर अपनी उपस्थिति देनी होगी। ऐसा न किए जाने पर नियुक्ति समाप्त मानी जाएगी। तैनाती के दौरान अभ्यर्थी को अपने सभी शैक्षणिक व अन्य प्रमाणपत्रों की मूल प्रति संस्थाध्यक्ष को उपलब्ध करानी होगी।