पौड़ी। जिला योजना समिति निर्वाचन-2026 के तहत मतगणना के बाद निर्वाचित घोषित जिला पंचायत और विभिन्न नगर निकायों के सदस्यों को निर्वाचन प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के तहत संपन्न निर्वाचन प्रक्रिया में समिति के 20 सदस्य निर्वाचित हुए।
मुख्य विकास अधिकारी व उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक जोशी ने बताया कि जिला पंचायत के 13 सदस्य पदों के लिए 31 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। वहीं, नगर निकाय पौड़ी के एक पद पर दो, नगर निगम श्रीनगर के एक पद पर तीन और नगर निगम कोटद्वार के पांच पदों के लिए नौ प्रत्याशी मैदान में थे। मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिए गए।
नगर निगम श्रीनगर से राजेंद्र सिंह नेगी, नगर निकाय पौड़ी से अरविंद रावत और नगर निगम कोटद्वार से सौरभ नौडियाल, अनिल रावत, सोनिया नेगी, निरुबाला और संजय भंडारी निर्वाचित हुए। इसी तरह जिला पंचायत से महेंद्र सिंह, आरती, अनूप सिंह, वंदना देवी, भरत सिंह, विक्रम सिंह बिष्ट, प्रमिला देवी बिष्ट, बचन सिंह, अनुज कुमार, मुन्नी ध्यानी, कमला देवी, बलवंत सिंह और शांति देवी निर्वाचित घोषित किए गए। सभी निर्वाचित सदस्यों को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।