फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ की रीढ़ मातृशक्ति को किया जाएगा सम्मनित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। राष्ट्रीय गो रक्षा महासंघ पहाड़ की महिलाओं को विश्व महिला दिवस पर दिल्ली में सम्मानित करेगा। महासंघ विशेष तौर पर उन महिलाओं को सम्मान देगा, जो पहाड़ में महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य व कृषि के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही हैं। सामूहिक खेती की दिशा में युवाओं को प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को जिला मुख्यालय पौड़ी में राष्ट्रीय गोरक्षा महासंघ के गाजियाबाद जिला प्रभारी संजय चौहान ने पत्रकार वार्ता में कहा कि समाज के सतत विकास में मातृशक्ति का योगदान अतुलनीय है। महासंघ नई सोच नई पहल कार्यक्रम के तहत पहाड़ की महिलाओं को विश्व महिला दिवस पर सम्मानित करेगा। उन्होंने बताया कि महासंघ शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, महिला सशक्तिकरण पर विशेष रुप से काम कर रहा है। कहा कि पहाड़ में गरीब मेधावी छात्रों की शिक्षा में मदद, गंभीर रुप से बीमार के उपचार में मदद, खाली पड़ चुके गांवों में सामूहिक खेती के लिए युवाओं को आर्थिक मदद, बीज, खाद, उपकरण लेने में सहयोग दिया जाएगा। चौहान ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष की पहल पर पहाड़ के गांवों में भ्रमण का महिला सशक्तिकरण पर काम करने वाली ठेठ ग्रामीण महिलाओं को खोजा जा रहा है। गढ़कला सांस्कृतिक संस्था के अध्यक्ष त्रिभुवन उनियाल ने पहाड़ में धरातल पर काम किए जाने पर जोर दिया। पलायन एक चिंतन अभियान के सदस्य अनिल बहुगुणा ने गांव में मौजूद संसाधनों को आधुनिक रुप देकर आजीविका को बढ़ाए जाने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर मंजू भदोला, बबीता नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें