फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वादा खिलाफी से आक्रोशित है उपनल कर्मी, दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। सरकार की वादाखिलाफी से उपनल कर्मियों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने सरकार में आते ही उपनल कर्मियों को नियमित किए जाने का वादा किया था, लेकिन आज उच्च न्यायालय के आदेश को मानने से सरकार पीछे हट रही है।
विज्ञापन

रविवार को जिला पंचायत सभागार पौड़ी में उपनल कर्मचारी महासंघ की बैठक हुई। इस मौके पर महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक चौहान ने कहा कि भाजपा ने चुनाव में उपनल कर्मियों को सुरक्षित भविष्य की सौगात दिए जाने का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आते ही उनका यह वादा कोरा साबित हो गया है। उपनल कर्मियों ने न्यायालय के माध्यम से लड़ाई लड़ी। उच्च न्यायालय नैनीताल की डबल बेंच ने उनके हित में फैसला सुनाया, लेकिन सरकार ने उच्च न्यायालय के फैसले को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दे दी है। उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय भी कर्मियों के हित में फैसला सुनाता है और सरकार ठोस कदम नहीं उठाती है तो प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष विजयराम खंकरियाल व प्रदेश महामंत्री हरेंद्र रावत ने कहा कि उपनल कर्मियों की दो मांगें हैं। इनमें सुरक्षित भविष्य व समान कार्य समान वेतन शामिल हैं। जिलाध्यक्ष पौड़ी भारतेंदु नेगी ने कह कि स्वास्थ्य विभाग पौड़ी, संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर व उद्यान विभाग में सेवारत संविदा कर्मियों को 11 माह से वेतन नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कालेज श्रीनगर प्रशासन ने दो उपनल कर्मियों को दस की सेवा के बाद हटा दिया है। इस मौके पर मोहन सिंह नेगी, महावीर सेमवाल, राकेश रावत, प्रदेश प्रवक्ता दीपक रावत व सावित्री देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें