फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी-कर्मचारी शहीदों को समर्पित करेंगे एक दिन का वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जनपद के समस्त विभागों के अधिकारी-कर्मचारी अपने एक दिन का वेतन शहीद सैनिकों को समर्पित करेंगे। जिलाधिकारी पौड़ी ने जनपद के समस्त विभागों को प्रधानमंत्री राहत कोष में एक दिन का वेतन जमा किए जाने के निर्देश दे दिए हैं। वहीं लोनिवि निर्माण खंड (एडीबी) पौड़ी के अधिकारी-कर्मचारी पहले ही एक दिन का वेतन शहीदों को समर्पित कर चुके हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पौड़ी में अधिकारी-कर्मचारी-शिक्षक समन्वय मंच के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल से मुलाकात की। मंच के मुख्य संयोजक सोहन सिंह रावत व सह-संयोजक सीताराम पोखरियाल ने कहा कि पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों ने देश के लिए प्राणों की आहुतियां दी हैं। शहीदों के सम्मान व परिवार की संवेदना के प्रति हमें एक दिन का वेतन आर्मी वेलफेयर फंड में जमा करना चाहिए। जिलाधिकारी गर्ब्याल ने मंच की पहल को सराहनीय बताते हुए तत्काल निर्देश पत्र जारी किया। उन्होंने कहा कि शहीद सैनिकों को जनपद के समस्त विभागों में सेवारत अधिकारी-कर्मचारी अपने एक दिन का वेतन प्रधानमंत्री राहत कोष में कोषागार के माध्यम से जमा करेंगे। इस अवसर पर जयदीप रावत, पंकज जैन, दीपक रावत व भारत बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें